Hometrendingराजस्‍थान : 27 से 29 जून तक 11 जिलों में बारिश के...

राजस्‍थान : 27 से 29 जून तक 11 जिलों में बारिश के आसार, अन्‍य इलाकों में…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री मानसून की बारिश थमने के बाद से गर्मी सताने लगी है। इस बीच, राहत की खबर यह है कि 27 से 29 जून तक 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही और राजसमंद में बारिश का दौर शुरू होगा। इसी तरह 28 और 29 जून को उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में बारिश की संभावना है। वहीं, 26 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इस बीच, आपको बता दें कि शनिवार को जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर समेत अधिकांश सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म जैसलमेर रहा। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular