Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान सियासी संकट : आज का दिन महत्‍वपूर्ण, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर...

राजस्‍थान सियासी संकट : आज का दिन महत्‍वपूर्ण, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर एक्‍शन के आसार, 10 जनपथ पर जुटे नेता…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज का दिन बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। रविवार शाम को जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और उसके बाद हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन आज अपनी विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस की कार्यकारी चेयरपर्सन सोनिया गांधी को सौंपेंगे। इस रिपोर्ट पर सोनिया गांधी बैठक करेंगी। बताया जा रहा है कि राजस्थान में उपजे सियासी संकट को लेकर आज बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।

इस बीच, खबर आ रही है कि सोनिया गांधी निवास 10 जनपथ पर मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद से ही पार्टी के बड़े नेता पहुंचने लगे हैं। इसमें अंबिका सोनी, गिरिजा व्यास, राजीव शुक्ला जैसे नेता शामिल हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार शाम को सोनिया गांधी के आदेश के बाद अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे घटनाक्रम पर लिखित रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके खेमे के तीन मंत्रियों और कुछ विधायकों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री महेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। अजय माकन और खड़गे की रिपोर्ट में रविवार और सोमवार के घटनाक्रम का फैक्चुअल ब्योरा देने के साथ विधायक दल की बैठक के पैरेलल शांति धारीवाल के घर बैठक बुलाने को हाईकमान के आदेशों और पार्टी की स्थापित परंपरा का उल्लंघन करते हुए एक्शन लेने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में इस घटना को कांग्रेस हाईकमान को सीधी चुनौती और अनुशासन तोड़कर पार्टी की छवि खराब करने वाला बताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!