Saturday, January 24, 2026
Hometrendingराजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 19 व 20 दिसंबर को...

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 19 व 20 दिसंबर को सागवाड़ा में

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला शाखा बीकानेर ने आवश्‍यक बैठक कर 19 व 20 दिसंबर को डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन मे बीकानेर जिले से अधिकाधिक संख्या मे शारीरिक शिक्षकों को चलने का आह्वान किया। जिला संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र व्यास ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान के सभी जिलों से शारीरिक शिक्षक भाग लेंगे। अधिवेशन में दो दिनों तक शारीरिक शिक्षकों की मांगों और खिलाडियों को अधिकाधिक सुविधाए प्रदान करवाने के लिए गहन विचार विमर्श करेंगे।

राजस्थान शिक्षा विभाग में खेलों व खिलाड़ियों के विकास के लिए विचार मंथन होगा। शारीरिक शिक्षा कैडर मे विधमान विसंगतियों को दुरुस्त करने के लिए चर्चा कर राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। साथ ही पदोन्नति की विसंगतियों को दूर करने व पुरानी पेंशन योजना के साथ छेड़छाड़ बंद करने व पारदर्शी स्थानांतरण नीति सभी कर्मचारी वर्गों के लिए बनाकर लागू करने के साथ ही कक्षा 6 से 10 तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकें निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए विभाग से मांग करेंगे।

वर्तमान में पदोन्नति हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा व व्याख्याता शारीरिक शिक्षा की अतिशीघ्र काउंसलिंग कर जल्द नियुक्ति दिलवाने, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत करवाने, पदोन्नति समय पर करवाने के लिए अनुपातिक 50% पद बढ़ाने, 2022 की भर्ती के शारीरिक शिक्षकों का स्थाईकरण करने, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत करवाने एवं नियुक्ति दिलवाने व स्पोर्ट्स कॉन्सिल की तर्ज पर शिक्षा विभाग में खिलाड़ियों का खुराक भत्ता 300 प्रतिदिन दिया जाए। बीकानेर जिला संघ की बैठक में राजेश सेवग, हरी किशन रंगा, सुरेन्द्र कुमार, गौरव पुरोहित, महेन्द्र कुमार, महेश कुमार, जय प्रकाश, गणेश पुरोहित सहित समस्त जिला कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!