Hometrendingबीकानेर रेंज की स्‍पेंशल टीम ने की दो प्रभावी कार्यवाहियां, अवैध हथियार,...

बीकानेर रेंज की स्‍पेंशल टीम ने की दो प्रभावी कार्यवाहियां, अवैध हथियार, डोडा पोस्‍त बरामद, पांच आरोपी गिरफ्त में

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से अवैध मादक पदार्थ (38 किलो 430 ग्राम डोडा पोस्त), 2 अवैध हथियार (पिस्टल) व 2 जिन्दा राउण्ड कारतूस बरामद किया है। साथ ही परिवहन में उपयोग ली जा रही केम्पर गाडी RJ21GE8326 को भी जब्त किया गया है।

पहली कार्यवाही

बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर के समन्वय से नोखा थानान्तर्गत अवैध हथियारों (02 पिस्टल मय 02 जिन्दा राउण्ड) सहित आरोपी छोटूसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी करणु रामसर पुलिस थाना पचौडी तहसील खीवसर जिला नागौर, हरिराम पुत्र दीपाराम जाट उम्र 21 साल निवासी बामणिया वाला पुलिस थाना पचौडी तहसील खीवसर जिला नागौर, सोमदत सहीराम जाति विश्नोई उम्र 20 साल निवासी जेडी मगरा पुलिस थाना पांचू तहसील नोखा जिला बीकानेर के कब्जे से हथियारों सहित केम्पर गाडी RJ21GE8326 जब्त की गई है। कार्यवाही में रेंज स्पेशल टीम के कांस्‍टेबल सुखजोत सिंह की अहम भूमिका रही।

दूसरी कार्यवाही

बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना सूरतगढ़ शहर जिला श्रीगंगानगर के समन्वय से सूरतगढ़ शहर थानान्तर्गत यमुनानगर जामनगर एक्सप्रेस वे पर अवैध मादक पदार्थ (38 किलो 430 ग्राम) सहित आरोपी श्रवणसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी भोजेवाला पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर, सुखदेव सिंह पुत्र भगवानसिंह राजपूत निवासी 1 BJW भोजेवाला पुलिस थाना राजियासर जिला श्रीगंगानगर (फरार) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (38 किलो 430 ग्राम) सहित स्विफ्ट कार RJ13CB3197 जब्त की गई है। उक्त दोनो प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान कर अवैध मादक पदार्थ हथियार तस्करी के पुरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular