Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : मंत्रियों, बोर्ड-निगम और आयोगों के चेयरमैन को दीपावली के बाद...

राजस्‍थान : मंत्रियों, बोर्ड-निगम और आयोगों के चेयरमैन को दीपावली के बाद करने होंगे ये काम….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले साल विधाानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए गहलोत सरकार दीपावली से पहले ही अलर्ट मोड पर आ गई है। घोषणाओं के पिटारे दनादन खोले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद सरकार के मंत्री भी एक्टिव मोड पर नजर आएंगे। इन्‍हें आमजन के बीच जाकर सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना होगा और सरकार के कामकाज का भी प्रचार प्रसार करना होगा।

मंत्रियों के साथ बोर्डनिगम और आयोगों के चेयरमैन भी जिलों के दौरे करेंगे और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही आमजन से भी संवाद करके उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही किनकिन योजनाओं का कितना लाभ जनता को मिल रहा है और प्रशासनिक अड़चनों के चलते किन योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है, उसका भी फीडबैक लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुतातबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रभारी मंत्रियों को हर माह अब दो से 3 दिन जिलों के दौरे करने के निर्देश दिए गए हैं और ज्यादा से ज्यादा समय आमजन की शिकायतों को सुनने और सरकार की शेष बची बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!