Hometrendingजयपुर में सामूहिक नमाज पढ़ते 15 लोग हिरासत में

जयपुर में सामूहिक नमाज पढ़ते 15 लोग हिरासत में

जयपुर Abhayindia.com राजधानी में शुक्रवार को सामूहिक तौर पर नमाज पढ़ते 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, यह सभी लोग खोह नागौरियान इलाके में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में सभी को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है।

डीसीपी राहुल जैन के मुताबिक, मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि खोह नागोरियां क्षेत्र में स्थित आयशा मस्जिद में इमाम सहित 15 लोगों द्वारा बिना सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए सामूहिक नमाज अदा की जा रही है। इस पर पुलिस ने सभी नमाजियों की पहले वीडियोग्राफी कराई।

पुलिस के अनुसार इन लोगों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करना, लॉकडाउन के निर्देशों की अवहेलना करने, क्‍वारंटाइन में रहने के निर्देशों की अवहेलना करना और संक्रमण फैलाने में लापरवाही करना का प्रयास किया गया है। इन लोगों के खिलाफ धारा-188, 269, 270 और 271 के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन 2005 की धारा-51 और राजस्थान महामारी अधिनियम 1957 के धारा-3 हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें कि खोह नागौरियान क्षेत्र में बीते दिनों एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है। इसके बाद से क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।

पुलिस पर हमला करने वाले 7 गिरफ्तार, डिप्‍टी सीएम पायलट ने कही ये बड़ी बात…

बीकानेर ईसीबी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण ख़बर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular