Hometrendingगहलोत सरकार के मंत्री ने लगाया आरोप- ये मंत्रीजी फैला रहे कोरोना,...

गहलोत सरकार के मंत्री ने लगाया आरोप- ये मंत्रीजी फैला रहे कोरोना, वापस ये मिला जवाब…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/जैसलमेर। कोरोना संकटकाल के बीच आमजन जहां रोजी-रोटी को लेकर जूझ रहा है वहीं, सत्‍ता में आसीन नेता एक-दूसरे पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। ताजा मामला कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्री शाले मोहम्मद से जुडा है।

मंत्री शाले मोहम्मद ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर कहा था कि कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर आमजन में कोरोना वायरस फैलाया है। मंत्री शाले मोहम्‍मद ने केंद्रीय मंत्री चौधरी पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही।

मंत्री शाले के आरोपों पर मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि देश एकजुट होकर कोविड-19 से लड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता सस्ती राजनीति से सुर्खियों में रहना चाहते हैं। कांग्रेस नेता को इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति नहीं करनी चाहिए।

मंत्री चौधरी ने कहा कि मेरा 6 से 8 अगस्त का जैसलमेर दौरा गहलोत सरकार की बाड़ेबंदी से पहले का तय था।  वहीं, 7 अगस्त की शाम को कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने तुरंत ही 8 अगस्त के जैसलमेर के तथा 9 अगस्त के जयपुर के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इसके बाद 8 अगस्त को ही स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स जोधपुर पहुंच गया। इसके बाद स्वास्थ्य जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही यहीं आइसोलेशन में हूँ।

गहलोत के निकम्‍मा वाले कमेंट पर पायलट ने कही ये बडी बात…

दिल्‍ली। राजस्‍थान में चल रहा सियासी संग्राम कांग्रेस आलाकमान की मध्‍यस्‍थता में हुई गहलोत-पायलट के बीच हुई सुलह की बैठक के बाद एकबारगी थम गया है। बीते एक महीने से बागी तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट अब कांग्रेस की राह पर चलने को तैयार हैं। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आई खबर के अनुसार, सचिन पायलट ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के ‘निकम्मा’ वाले कमेंट पर कहा है कि मैंने अपने परिवार से कुछ संस्कार हासिल किए हैं। कितना भी मैं किसी का विरोध करुं किसी भी दल का नेता हो, मेरा कट्टर दुश्मन भी हो। मैंने कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया।

पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत जी उम्र में मुझसे काफी बड़े हैं और व्यक्तिगत रूप से मैंने उनका सम्मान ही किया है। मैं इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

पायलट ने यह भी कहा कि मैं किसी पद की इच्छा नहीं रखता, ये चीजें आती-जाती हैं। हमें जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में काम करने की जरूरत है। मेरे और कुछ विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। हमने जो मुद्दे उठाए हैं, वे महत्व काफी महत्वपूर्ण है। हमारी बैठक में, प्रियंका और राहुल गांधी ने हमारी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उन्हें हल करने के लिए एक रोड मैप तैयार किया जाएगा।

Bikaner Corona Update : कोरोना के 1960 मरीज अब तक हुए ठीक

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!