Friday, June 5, 2026
Homeबीकानेरराजस्थान : इस मामले में चिकित्सा मंत्री ने लिया एक्शन, 2 डॉक्टर,...

राजस्थान : इस मामले में चिकित्सा मंत्री ने लिया एक्शन, 2 डॉक्टर, 3 नर्सिंग कर्मी को किया सस्पेंड, 2 संविदा कर्मियों ….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल में आग लगने की घटना पर लापरवाही बरतने वाले 5 डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि 2 संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

कनिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश कुमार शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पाल सिंह, नर्स ग्रेड प्रथम शारदा शर्मा, नर्स ग्रेड द्वितीय  भारती मीणा और नर्स ग्रेड द्वितीय स्नेह लता को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इनके अलावा जिला चिकित्सालय अलवर में कार्यरत संविदा कर्मी तारा मीणा वार्ड बॉय और इलेक्ट्रीशियन रघुनंदन शर्मा की भी सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल में आग लगने की घटना पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने  ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी को निलंबित और संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!