Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान : जेके लोन अस्पताल में शिशुओं की मौत पर मुख्यमंत्री गहलोत...

राजस्थान : जेके लोन अस्पताल में शिशुओं की मौत पर मुख्यमंत्री गहलोत का आया यह बयान …..

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com कोटा स्थित एक चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि सरकार बीमार शिशुओं की मौत पर पूरी तरह संवेदनशील है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा है, ‘‘जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

राजस्थान : इस मामले में चिकित्सा मंत्री ने लिया एक्शन, 2 डॉक्टर, 3 नर्सिंग कर्मी को किया सस्पेंड, 2 संविदा कर्मियों ….

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘राजस्थान में बच्चों के आईसीयू की स्थापना सबसे पहले हमारी सरकार ने 2003 में की थी। कोटा में बच्चों के आईसीयू की स्थापना हमने 2011 में की थी।’’

2020 नया वर्ष कन्या लग्न में प्रवेश होगा, ग्रह योगानुसार निम्न राशि वालों के लिए इस प्रकार होगा फलदायी

गहलोत के अनुसार ‘‘निरोगी राजस्थान’ हमारी प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए भारत सरकार के विशेषज्ञ दल का भी स्वागत है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘हम उनसे विचार विमर्श और सहयोग से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिये तैयार हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में मीडिया किसी भी दबाव में आये बिना तथ्य प्रस्तुत करे।  उल्लेखनीय है कि कोटा के जेके लोन चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों में नवजात शिशुओं की मौत बड़ा मुद्दा बन गयी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!