Homeबीकानेरराजस्‍थान : दिनभर गर्मी, शाम को धूलभरी हवाएं, अब 4 दिन इन...

राजस्‍थान : दिनभर गर्मी, शाम को धूलभरी हवाएं, अब 4 दिन इन जिलों में चलेगी हीट वेव, अलर्ट जारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम बारबार रंग बदल रहा है। आज कई जिलों में दिनभर तेज धूप रही। वहीं, देर शाम कई जगह धूलभरी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रेल को बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27 अप्रेल को झुंझुनूं, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, पाली, जैसलमेर, जोधपुर में कहीं कहीं हीट वेव का यलो अलर्ट तथा 28 और 29 अप्रेल को झुंझूनूं, धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, श्रीगंगानगर जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular