Hometrendingराजस्‍थान : पहली बार पूरे प्रदेश में ईवीएम से होंगे पंचायत चुनाव,...

राजस्‍थान : पहली बार पूरे प्रदेश में ईवीएम से होंगे पंचायत चुनाव, जनवरी के….

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अब तक की कार्ययोजना के अनुसार, चुनाव अगले माह जनवरी के अंतिम सप्ताह में कराएं जाएंगे। इस बार यह पहला अवसर होगा जब पूरे प्रदेश में ईवीएम से चुनाव होंगे। ईवीएम संभवत: 12 दिसंबर तक सभी जिलों में पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश के केवल 16 जिलों में ही ईवीएम से चुनाव हुए थे, जबकि अन्‍य जिलों में बैलेट पेपर से मतदान कराया गया था।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार की वित्तीय मंजूरी के बाद 1 लाख 10 हजार ईवीएम ओडिशा, बिहार और महाराष्ट्र से मांगी है। इस बीच, आयोग ने सभी कलक्टरों को पंचायत चुनाव के लिए पुनर्गठन से जुड़ी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं। पिछली बार पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे, जबकि इस बार पुनर्गठन के बाद चुनाव चार चरणों में कराए जा सकते हैं। चुनाव को देखते हुए आचार संहिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लग सकती है।

राजस्‍थान : गहलोत के इस बयान ने सीएम पद को लेकर छेड़ दी एक नई चर्चा…

राजस्‍थान : चहेतों के चक्‍कर में भाजपा संगठन चुनाव में हो रही लेटलतीफी

बीकानेर : जरूरतमंद महिलाओं के लिए आगे आया तेरापंथ महिला मंडल

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular