Hometrendingराजस्‍थान : चहेतों के चक्‍कर में भाजपा संगठन चुनाव में हो रही...

राजस्‍थान : चहेतों के चक्‍कर में भाजपा संगठन चुनाव में हो रही लेटलतीफी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में हो रही देरी पर अब सवाल उठने शुरू हो गए है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपने चहेतों को मंडल अध्यक्ष बनाने में लगे हैं। इसके चलते केंद्रीय नेतृत्व के उन आदेशों की साफ अवहेलना होती दिख रही है, जिसमें साफतौर पर कहा गया कि 40 से ज्‍यादा आयु के नेताओं को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया जाए। इसी के चलते निर्धारित समय सीमा के 10 दिन बाद भी मंडल अध्यक्षों के चुनाव नहीं हो पाए हैं।

आपको बता दें कि पूरे प्रदेश में मंडल अध्यक्षों का चुनाव 18, 19 नबम्बर को पूरे प्रदेश में होना था और 20 नबम्बर तक नामों घोषणा करनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। हालात यह है कि विधायक और सांसद लगातार पार्टी मुख्यालय के चक्कर लगाकर जिला संगठन चुनाव प्रभारी से मिलकर अपने चहेतों के नाम प्राथमिकता से सूझा रहे हैं। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश मडलों में अभी तक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

मालूम हो कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की हालांकि पार्टी हाईकमान ने नियुक्ति कर दी है, लेकिन उनका विधिवत चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह में होना है। दिसम्‍बर में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा।

बीकानेर : सर्दियों की सब्जी को लगी भावों की ‘गर्मी’

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular