HometrendingRajasthan Election : आधी रात तक चली बैठकें, अब आज-कल में जारी...

Rajasthan Election : आधी रात तक चली बैठकें, अब आज-कल में जारी होगी भाजपा की सूची

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा की अगली सूची आज-कल में आने वाली है। मंगलवार को आधी रात तक भाजपा के नेताओं के बीच बैठकों का दौर चलता रहा लेकिन सूची जारी नहीं हो सकी। आज शाम केन्‍द्रीय चुनाव समिति की दिल्‍ली में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शेष 76 सीटों के पैनल पर चर्चा के बाद नाम फाइनल किए जा सकेंगे। इस सूची में करीब 40 से 50 नामों का ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि मंगलवार को हुई प्रदेश की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता शामिल हुए।

आपको बता दें कि मंगलवार को चौथी और पांचवीं सूची जारी करने के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी चयन के मामले में अब भाजपा से आगे निकल गई है। भाजपा के अब भी 76 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित होना बाकी है, वहीं कांग्रेस को केवल 44 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular