HometrendingBikaner Election : बुधवार को तीन प्रत्‍याशियों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

Bikaner Election : बुधवार को तीन प्रत्‍याशियों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

Bikaner. Abhayindia.com विधानसभा चुनाव-2023 के लिए बुधवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल तीन प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। नोखा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरपत सिंह ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

इसी तरह बीकानेर पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नारायण सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, श्रीडूंगरगढ़ से बीएसपी प्रत्याशी के रूप में तारा सिंह ओड ने नाम निर्देशन दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र 6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular