Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान दिवस पर सौगात : रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई 207...

राजस्‍थान दिवस पर सौगात : रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई 207 नई बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में 207 नई बसें शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बजट घोषणा के तहत आमजन को सस्ती, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि रोडवेज को मिली इन 207 नई बसों में 100 ब्लू लाइन, 79 नॉन एसी और 28 एसी बसें शामिल हैं। इस बसों के संचालन से ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही बंद रूटों पर फिर से रोडवेज की नई बसें दौड़ती नजर आएंगे। ऐसे में यात्रियों का सफर आसान होगा। नई बसों में यात्रियों के लिए सीटिंग और सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखा गया है। इन बसों का संचालन प्रदेशभर में अलग-अलग रूट्स पर किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इन बसों से लंबी दूरी के साथ-साथ इंटरसिटी रूट्स पर भी सुविधा बेहतर होगी।

इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को आइएसआइ मार्का हेलमेट वितरित किए। इस पहल का मकसद आमजन को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। सरकार का मानना है कि ऐसे प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सुरक्षित यातायात की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!