Hometrendingआरबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर आई संभावित तिथि सामने,...

आरबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर आई संभावित तिथि सामने, इस बार 12वीं से पहले आएगा

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं कक्षा का परिणाम की संभावित तिथि सामने आई है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, संभवत: 23 मार्च को परिणाम जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड ने पहले 20 मार्च तक परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई देरी के कारण परिणाम की तारीख आगे बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि इस बार बोर्ड के इतिहास में पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले घोषित किया जाएगा। आमतौर पर बोर्ड के परिणाम अप्रैल या मई में घोषित किए जाते रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि सरकार ने 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड प्रशासन ने 10वीं का परिणाम पहले जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि नए सत्र की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular