HometrendingRajasthan Crime : फिरौती को लेकर एक और कारोबारी को गैंगस्‍टर रोहित...

Rajasthan Crime : फिरौती को लेकर एक और कारोबारी को गैंगस्‍टर रोहित गोदारा के नाम पर मिली धमकी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गैंगस्‍टर की धमकियां थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कहीं न कहीं धमकियों से जुड़ी खबरें आ रही है। हाल में बीकानेर में धमकी और उसके बाद फायरिंग की वारदात के बाद अब सीकर जिले के फतेहपुर में भी धमकी का मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने पर कारोबारी और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है।

फतेहपुर निवासी कारोबारी बाबूलाल जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनके पास विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल रिणाउ बताया और कहा कि उसे रोहित गोदारा ने कहा है कि बाबूलाल से 2 करोड़ रुपये ले लो, वरना उसे और उसके बेटे मोहित को उठा ले जाएंगे और जान से मार देंगे। इसके बाद बाबूलाल के बेटे मोहित के वाट्सएप पर भी उसी नंबर से धमकी भरे ऑडियो मैसेज आए। देर रात करीब 10:30 बजे बाबूलाल के मोबाइल पर दोबारा ऑडियो मैसेज भेजे गए, जिनमें फिरौती की रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

बहरहाल, जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ है, जो फतेहपुर का ही रहने वाला है। वह हत्या के एक मामले में बीकानेर जेल में बंद था। पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया। वह गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर काम कर रहा है। इधर, धमकी के बाद कारोबारी ने फतेहपुर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और हिस्ट्रीशीटर राहुल दोनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular