Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान : मांस के सेवन से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होता...

राजस्थान : मांस के सेवन से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होता है : पशुपालन विभाग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com पशुपालन विभाग ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि मांस का सेवन करने से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लोग बेफिक्र होकर अण्डे, चिकन और मछली का खाने में उपयोग कर सकते हैं।

पशुपालन विभाग के अनुसार राज्य सरकार ने भी अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि पशुपालन, मत्स्य और डेयरी की सभी गतिविधियां प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अनुमत की गई है। पशु दाना व चारा, मुर्गी दाना, मछली आहार और इससे जुड़ी विक्रय की दुकानें भी इसमें शामिल है। साथ ही मुर्गी पालन के लिये सभी विनिर्माण इकाइयां जिसके अन्तर्गत पैकेजिंग और अन्य इकाईयां जो आपूर्ति का हिस्सा है को भी अनुमत किया गया है।

पशुपालन विभाग के मुताबिक केन्द्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में भी स्पष्ट किया गया है कि अण्डे, चिकन और मछली अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन के सस्ते स्रोत हैं। इनके सेवन से इंसानों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करती है। विभाग ने स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा है कि इनके सेवन से पूर्व इन्हें अच्छी तरह से धोकर पूरी तरह से पका कर ही इनका सेवन करें।

बीकानेर में कोरोना पॉजीटिव के तीन और मामले, अब कुल हुए 14

Bikaner Lockdown का उल्‍लंघन, ट्रक में चने की बोरियों के साथ लाद रखी थी सवारियां…

Bikaner के कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी के बीच युद्ध स्तर पर सैंपलिंग…

Bikaner Lockdown का असर : स्वच्छ हवा के मामले में बीकानेर अव्‍वल

बीकानेर : पास दिखाने के बाद भी मीडियाकर्मी से दुर्व्‍यवहार, डंडे चलाए, कार्रवाई की मांग

बीकानेर : ये सेवाभावी जरुरतमंदों के साथ-साथ पशुधन के लिए भी कर रहे हैं यह व्यवस्था

Bikaner में कोई भूखा न सोये, इसलिए इस संस्‍था ने 1 लाख किलो आटे का किया प्रबंध

BikanerFightCorona निशुल्‍क नर्सिंग सेवाएं देने के लिए आगे आई ये संस्‍था…

वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई यह मशीन कोविड-19 संक्रमण रोकने में हो सकती है मददगार

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!