








बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बीकानेर की कई संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी क्रम में हैल्थ केयर ऑन कॉल (Health Care On Call) ने जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को पत्र देकर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग देने की पेशकश की है।
संस्था के सचिव मोहित कुमार तंवर ने यह पेशकश करते हुए कहा है कि बीकानेर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए संस्था पूरी तरह मुस्तैद है।


