Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : भाजपा ने 19 जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी...

राजस्‍थान : भाजपा ने 19 जिलों में नए प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश भाजपा ने अपने संगठन के 19 जिलों में फेरबदल करते हुए नए प्रभारी और 9 जिलों में सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। अधिकांश जिलों में प्रभारी और सह प्रभारियों का बदलाव नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव में परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है, जबकि कुछ जिलों में संगठन के लिहाज से भी फेरबदल किया है। सूची में जयपुर शहर में नारायण पंचारिया को प्रभारी और नरेश बंसल को सह प्रभारी बनाया गया है। जयपुर दक्षिण में पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम को प्रभारी और विमल अग्रवाल को सह प्रभारी का पद सौंपा गया है। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को अब बाड़मेर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पहले जयपुर के प्रभारी थे। उनके साथ सह प्रभारी की जिम्मेदारी नथमल पालीवाल को दी है। हनुमानगढ़ में गुमान सिंह राजपुरोहित, झुंझुनू में गोवर्धन वर्मा, दौसा में शैलेंद्र भार्गव, भरतपुर में बनवारी लाल सिंघल, अजमेर शहर में वीरमदेव जैसास, भीलवाड़ा में रतन लाल गाड़री, जोधपुर देहात दक्षिण में विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर में महेंद्र बोहरा, जैसलमेर में रामस्वरूप मेघवाल, बांसवाड़ा में दिनेश भट्ट को प्रभारी का पद दिया गया है। विधायक अमृतलाल मीणा को डूंगरपुर, कोटा शहर में प्रदेश सचिव जितेंद्र गोठवाल और कोटा देहात में शंकरलाल, राजसमंद में वीरेंद्र चौहान, बूंदी में आनंद गर्ग को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सह प्रभारी के तौर पर जयपुर शहर में नरेश बंसल, जयपुर दक्षिण में विमल अग्रवाल, दौसा में मोहन मोरवाल, भरतपुर में गोवर्धन जादौन, धौलपुर में लोकेश चतुर्वेदी, बाड़मेर में नथमल पालीवाल, बांसवाड़ा में बाबूलाल खराड़ी, डूंगरपुर में कमलेश पुरोहित, कोटा शहर में श्याम शर्मा को नियुक्ति दी गई है।

पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे की तिथि तय : अबकी बार 18 फरवरी को पूरा परकोटा बनेगा बारातघर

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सावा अबकी बार 18 फरवरी 2022 को होगा। सामूहिक विवाह के इस आयोजन में सैकड़ों युवक-युवती विवाह बंधन में बंधेंगे। इस दिन पुराने शहर का परकोटा बारातघर बन जाता है। अल्‍पव्‍यय में विवाह होने के कारण समाज के अधिकांश लोग सामूहिक सावे को ही ज्‍यादा तरजीह देते हैं। आपको बता दें कि विजयदशमी के अवसर पर बीकानेर के शिव मंदिर में कई घंटे तक शास्त्रों पर चर्चा के बाद सामूहिक सावे की तारीख 18 फरवरी तय की गई। भगवान शिव और मां पार्वती को आदर्श मानते हुए यह श्रेष्ठ तारीख तय हुई। अबकी बार भवानीशंकर-अंबिका के नाम से सावा तय हुआ है।

आपको यह भी बता दें कि बीकानेर में होने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के दौरान राजस्‍थान के विभिन्‍न शहरों से ही नहीं, बल्कि कोलकाता, मुंबई, चैन्‍नई सहित अन्‍य शहरों से भी समाज के लोग यहां पहुंचते हैं।

बीकानेर पुलिस : नयाशहर थाना पुलिस ने खोला चोरी का राज, एक आरोपी को दबोचा

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने सात महीने पहले हुई चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। साथ ही चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए है। इस मामले में सह अभियुक्‍त की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सात महीने पहले अंजुला स्‍वामी के घर चोरी की वारदात हुई। इसमें घर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। वारदात का खुलासा करने के लिए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देशानुसार सीओ सिटी सुभाष शर्मा, नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण, डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने वारदात के बाद सीसीटीवी फुटैज चैक करते हुएर सदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने इस मामले में आरोपी बज्‍जू निवासी वाशु उर्फ सूरज ब्राहण को दबोचा है।

दस करोड़ की जमीन हथियाने के मामले की गहरी हैं जड़ें, कई और पुलिसकर्मी भी नपेंगे, प्रीति चंद्रा के भाई…

भ्रष्‍टाचार की शिकायतों से घिरे आईएएस पवन को बीकानेर लगाया, सौरभ को हटाकर कानाराम को लगाया शिक्षा निदेशक

बीकानेर : जरूरतमंद लोगों की मदद करना यहां की संस्कृति, पीबीएम में हुआ जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण…

राजस्‍थान : वर्क प्रोसेस आगे बढाने के लिए ठेकेदार से रिश्‍वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

राजस्‍थान पटवार भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, अबकी बार सख्‍ती से…

बीकानेर के नए एसपी होंगे योगेश यादव, राजस्‍थान के कई जिलों में रह चुके…

बीकानेर में 10 करोड़ की जमीन हथियाने का आरोप, सीआई सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज, एसपी के भाई…

विधायक की पुत्री का वीडियो वायरल करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…

रोडवेज : मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, प्रबंधन ने जारी किए आदेश…

शिक्षा : स्कूलों में नहीं होगी दीपावली की छुट्टियां, निदेशक ने जारी किए आदेश…

बीकानेर : साकार हो रही बंगाल की संस्कृति, इस दिन होगा सिन्दुर खेला, बता रही है रिंकू मुखर्जी…

पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह में होगा, पुलिस थानों को एम-पासपोर्ट एप से जोड़ा

बीकानेर : डॉ. परमिंदर सिरोही अवकाश पर, डॉ. गुंजन सोनी संभालेंगे कार्यभार…

बीकानेर में अस्‍पताल के आगे से भाजपा नेता की बाइक चोरी, चोरों का बन गया पसंदीदा ठिकाना…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!