Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Big News : मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों में वृद्धि कर...

Rajasthan Big News : मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों में वृद्धि कर सरकार ने खोली पदोन्नति की राह

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार की बजट घोषणा संख्या 97.02 की क्रियान्वति के क्रम में एवं मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों को दृष्टिगत रखते हुए पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि किए जाने के लिए अधीनस्थ विभागो में मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत पदों का पुनर्गठन किया गया है। जिसके फलस्वरूप संस्थापन अधिकारी के 206 पद, प्रशा. अधिकारी के 342 पद एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 683 पदों का नवसृजन एवं कैडर पुनर्गठन करते हुए पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि की गई है।

वित्त (व्यय-2) विभाग की संयुक्त शासन सचिव डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि वित्त (व्यय) विभाग के शासन सचिव नवीन जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संस्थापन अधिकारी एल-16, जीपी-6600 के वर्तमान पद 888 में 206 की वृद्धि कर 1094, प्रशासनिक अधिकारी एल-12, जीपी- 4800 के वर्तमान पद 2734 में 342 की वृ़द्धि कर 3076 पद कर दिए गए हैं।

इसी प्रकार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी एल-11 जीपी 4200 के 6153 पदों में 683 की बढ़ोतरी कर 6836 किए गए हैं। इससे कनिष्ठ सहायक एल-5, वरिष्ठ सहायक एल-8, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व इससे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत कार्मिकों को समय पर पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!