Homeबीकानेरराजस्‍थान विधानसभा : बजट सत्र का आगाज ही हंगामेदार, “अपनों” से भी...

राजस्‍थान विधानसभा : बजट सत्र का आगाज ही हंगामेदार, “अपनों” से भी घिरेगी सरकार…!

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा के बजट सत्र का आगाज़ राज्यपाल अभिभाषण के साथ हो गया है। हालांकि सत्र के पहले ही दिन सदन में किसान आंदोलन की गूँज सुनाई दी। राज्यपाल अभिभाषण के दौरान सीपीआइ विधायक बलवान पूनिया ने भरे सदन में किसान आंदोलन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। फिर वे धरने पर बैठ गए। पूनिया ने ‘आन्दोलनजीवी जिंदाबाद’ के भी नारे लगाए।

इस दौरान मुख्य सचेतक महेश जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल और उप सचेतक महेंद्र चौधरी ने भी विधायक बलवान पूनिया को मनाने की पूरी कोशिश की। लम्बी समझाइश के बाद पूनिया को बाहर सदन से बाहर ले जाया गया। वेल में हो रही इन गतिविधियों के बीच राज्यपाल का अभिभाषण जारी रहा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने अभिभाषण से पहले सदन में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब राज्यपाल ने सदन में संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का भी वाचन किया है। वहीं अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य के विज़न की रूपरेखा पेश की।

राज्यपाल अभिभाषण पूरा होने के बाद कुछ अन्य विधायकों ने भी पूनिया का साथ दिया और राज्यपाल की मौजूदगी में आन्दोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘जय किसान’ के नारे लगाए। किसानों के समर्थन में नारे लगाने वालों में कुछ कांग्रेस तो कुछ निर्दलीय विधायक रहे। वहीं, भाजपा विधायकों के खेमे से ‘जय श्रीराम’ की नारेबाजी से भी सदन गुंजायमान हो गया। माना जा रहा है कि विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस अपनों के निशाने पर भी रहेगी। मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने और विधायकों के काम नहीं होने से उनमें नाराजगी है, ऐसे में सत्तापक्ष के विधायक भी सरकार को घेर सकते हैं।

बीकानेर: खाद्यान्न पर कमीशन में हो वृद्धि, बोले डिपो होल्डर, धरना देकर जताया रोष, देखें वीडियो…

बीकानेर: निजी अस्पतालों में कार्यरत अनाधिकृत पैरा मेडिकोज को हटाया जाए, इन्होंने उठाई आवाज, देखें वीडियो…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular