Hometrendingराजस्‍थान : भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी और हल्‍की बारिश...

राजस्‍थान : भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी और हल्‍की बारिश का अलर्ट, इन जिलों में…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में गर्मी का भीषण दौर जारी है। इसके चलते 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री पार चला गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहींकहीं पर हल्की बारिश तथा कुछ जिलों में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, 29 अप्रैल को ही भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में हीट वेव का असर रहेगा।

इसी तरह 30 अप्रैल को भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में हीट वेव चलेगी। सीकर, चूरू, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली जिलों में बादल गर्जने के साथ धूलभरी आंधी चलेगी। 1 मई को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर, पाली, नागौर जिलों में हीट वेव चलेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular