Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों में...

राजस्‍थान : अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अगले चार दिन बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अजमेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में जमकर बारिश होगी।

आपको बता दें कि मानसून के आगमन के साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश जमकर हुई है वहीं कई जिले अभी तक तर नहीं हो सके है। लेकिन, अगले चार दिन तक राजस्थान के हर संभाग में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अधिकतर स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, भारी बारिश से कई तरह की परेशानी खड़ी हो सकती है। निचले इलाकों व अंडरपास में जलभराव हो सकता है। लगातार भारी बारिश के कच्चे मकानों को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!