Hometrendingराजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यालय व निवास में 10 कार्मिक कोरोना...

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यालय व निवास में 10 कार्मिक कोरोना पॉजिटिव

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में 10 कार्मिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के लिए आगंतुकों से मुलाकातें रद्द कर दी हैं।

राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले आगंतुकों को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों से सम्पर्क करना होता है। ऎसे में इन आगंतुकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आगंतुकों से सभी मुलाकातें रद्द कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले नागरिक जो उनसे मुलाकात के इच्छुक हैं से अनुरोध किया है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण एहतियात के कारण आगंतुकों से मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी। अतः इस उद्देश्य से यात्रा नहीं करें। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना के प्रति जनता को सतर्क करने में सहयोग करें।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!