Hometrendingमीडिया आम जन की नहीं, ख़ास वर्ग की करता है सेवा :...

मीडिया आम जन की नहीं, ख़ास वर्ग की करता है सेवा : वाजपेयी

जयपुर abhayindia.com हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) की  वेबसाइट www.hju.ac.in का लोकार्पण बुधवार को जाने-माने साहित्‍यकार और महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिन्‍दी विश्‍वविद्यालय के संस्थापक-कुलपति अशोक वाजपेयी ने किया।

इस ऑनलाइन आयोजन में वाजपेयी ने कहा कि इस समय देश में मीडिया अपने रास्‍ते से भटका हुआ है। वह आम जन की नहीं, ख़ास वर्ग की सेवा करता है। भाषा के स्‍तर में भी लगातार गिरावट आ रही है। हिन्‍दी मीडिया में अंगरेज़ी के शब्‍दों का दख़ल बहुत बढ़ गया है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि हरिदेव जोशी विश्‍वविद्यालय से शिक्षित-प्रशिक्षित युवा जब मीडिया के विभिन्‍न क्षेत्रों में जाएंगे तो इस बात का ख़याल रखेंगे। उन्होंने संतोष ज़ाहिर किया कि इतने कम समय में विश्वविद्यालय ने विविध पाठ्यक्रमों के साथ अपनी पहचान बना ली है।

विश्‍वविद्यालय की ओर से अब तक की प्रगति की चर्चा करते हुए बताया गया कि पत्रकारिता में नए माध्यम सामने आने लगे हैं। जनसंचार के अन्‍य माध्‍यमों यथा सोशल मीडिया, व्यावसायिक संपर्क, सोशल वर्क आदि में भी रोज़गार के अवसर बढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय ने इन्हीं के मद्देनज़र अपने पाठ्यक्रमों को तैयार किया है। पेशेवर और अनुभवी शिक्षक इन्हें पढ़ाएँगे।

विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव अशोक शर्मा ने वाजपेयी का स्‍वागत किया। अकादमिक निदेशक और डीन डॉ. मनोज कुमार लोढा ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विश्‍वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक श्रीवास्‍तव, वित्‍त सलाहकार कुसुम धारवाल, उप-कुलसचिव डॉ. नीलम उपाध्‍याय, सभी विभागों के प्रभारी, अन्य शिक्षक और अतिथि संभागी मौजूद थे।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!