Hometrendingराजस्‍थान में आज से 15 अगस्‍त तक बारिश का अलर्ट, इन संभागों...

राजस्‍थान में आज से 15 अगस्‍त तक बारिश का अलर्ट, इन संभागों में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अगले चार दिन एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो रहा है। इस दौरान कहीं सामान्‍य तो कहीं भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 13 अगस्त को जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह 14 अगस्त को कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 15 अगस्त को कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular