Friday, April 10, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 12 सितम्‍बर तक जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां, विभाग ने...

राजस्‍थान में 12 सितम्‍बर तक जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां, विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश की गतिविधियां आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 8 से 12 सितम्‍बर तक का पूर्वानुमान जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 9 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में बारिश के आसार है।

विभाग के अनुसार, 10 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में तथा 11 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 12 सितंबर को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने 8 सितम्‍बर के  लिए सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, फलौदी, पाली, जोधपुर, सलूम्बर, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!