Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingरेलवे : ट्रेनों का रद्दीकरण निरस्त, कोहरे के चलते किया था निर्णय...

रेलवे : ट्रेनों का रद्दीकरण निरस्त, कोहरे के चलते किया था निर्णय…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे ने यात्रियों को राहत पहुंचने के लिए रेलवे परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा कर कोहरे के कारण रद्द की गई ट्रेनों का रद्दीकरण निरस्त कर दिया है। इसमें बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेनें शामिल थी।

इन ट्रेनों का रद्दीकरण निरस्त…

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार ट्रेन संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय का बीकानेर से 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक (90 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से 03 दिसंबर से 02 तीन मार्च (90 ट्रिप) तक समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर स्पेशल ट्रेन दिल्ली सराय से 02 दिसंबर से 01 मार्च तक (90 ट्रिप) एवं जोधपुर से 03 दिसंबर से 02 मार्च (90 ट्रिप) तक समय-सारणी अनुसार संचालित होगी। इन ट्रेनों को पूर्व में कोहरे के कारण रद्द किया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!