Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर : वन्यजीव देखभाल पर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का आयोजन...

बीकानेर : वन्यजीव देखभाल पर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का आयोजन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वेटरनरी विश्वविद्यालय में फील्ड वेटनेरियन एवं पशु चिकित्सकों के लिए सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के तहत ‘वन्यजीव देखभाल एवं प्रबंधन’ विषय पर वन्यजीव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य अध्ययन केन्द्र, राजुवास की ओर से सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम हाईब्रिड मोड पर आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रायोगिक सत्र में कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने मंगलवार को प्रशिक्षण के प्रायोगिक मैनुअल एवं व्याख्यानों के संकलन के ई-कम्पेडियम का विमोचन किया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. गर्ग ने कहा कि वन्यजीव जैव विविधता का अहम हिस्सा है अत: उनके संरक्षण के लिए इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षणों की नितांत आवश्यकता है। ये प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों के न केवल ज्ञान एवं कौशल विकास में सहायक है अपितु उनके फील्ड में वन्यजीवों के इलाज एवं प्रबंधन संबंधित आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी सहायक है। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. साकार पालेचा ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से 24 प्रशिक्षार्थियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया एवं 120 घंटे के इस पाठ्यक्रम में वन्यजीव विशेषज्ञों की ओर से कुल 40 व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। सात दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षार्थियों को फील्ड भ्रमण एवं कौशल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान प्रो. हेमन्त दाधीच, डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ एवं डॉ. महेन्द्र तंवर उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!