Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingरेलवे:उदयपुर-दिल्ली सराय ट्रेन रद्द...

रेलवे:उदयपुर-दिल्ली सराय ट्रेन रद्द…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना के चलते अब लोग ट्रेनों में सफर करने से परहेज कर रहे हैं।

इस कारण रेलवे का यात्रीभार लगातार गिरता जा रहा है। वहीं रेलवे भी कई ट्रेनें रद्द रहा है। रेलवे ने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा को रद्द कर दिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्यात 02994, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन स्पेशल 07 मई से,ट्रेन संख्या 02993, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल 08 मई से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।

गौरतलब है कि बीते साल कोरोना में लॉकडाउन के चलते रेल यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया था, महज मालगाडिय़ों का संचालन ही हो रहा था, लेकिन इस बार स्पेशल ट्रेनें अभी चल रही है, मगर जहां यात्रीभार कम हो रहा है, वहां की ट्रेनें रद्द की जा रही है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!