Hometrendingरेलवे : आरपीएफ जवानों ने दिखाया खेल मेें दमखम, हुई खो-खो और...

रेलवे : आरपीएफ जवानों ने दिखाया खेल मेें दमखम, हुई खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिताएं…

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल पर अंतर मंडल रेलवे सुरक्षा बल की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गुरुवार को अंतिम दिन कबड्डी व खो-खो के मैच हुए। लालगढ़ स्थित आरपीएफ के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में बीकानेर मंडल सहित मुख्यालय जयपुर, अजमेर,जोधपुर मंडल की टीमों ने भाग लिया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बीकानेर की टीम विजेता व अजमेर की टीम उपविजेता रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में जोधपुर मंडल की टीम उपविजेता व बीकानेर मंडल की टीम विजेता रही इसी के साथ ही आरएसी बटालियन की बैंड टीम ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। समापन समारोह के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, अपर मंडल प्रबंधक एनके शर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त केडी पटेल ने विजेताओं के पुरस्कार प्रदान किए। आरपीएफ थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित स्टाफ ने भागीदारी निभाई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular