Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : त्रिपुर सुन्दरी मंदिर में हुआ 108 कन्याओं का पूजन, बता...

बीकानेर : त्रिपुर सुन्दरी मंदिर में हुआ 108 कन्याओं का पूजन, बता रहे हैं पंडित ग्वालदत्त व्यास, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नवरात्रा महोत्सव में गुरुवार को नवमी का पूजन किया गया। इस मौके पर नत्थूसर गेट बाहर बिन्नाणी कॉलेज के समीप स्थित श्री राज राजेश्वरी बाला त्रिपुर सुन्दरी मंदिर में विशेष आयोजन हुआ।

Preview YouTube video त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में हुआ 108 कन्याओं का पूजन, बता रहे हैं पंडित ग्वालदत्त व्यास

मंदिर परिसर में पंडित ग्वालदत्त व्यास के सान्निध्य में नवमी के अवसर पर 108 कन्याओं और 52 बटुक भैरव का पूजन किया गया। कन्याओं और भैरव(बटुकों) को खीर-पूड़ी का भोजन कराया गया। उन्हें फल और उपहार भेंट किए गए।

होते है विशेष आयोजन…

मंदिर संचालक कर्मकांड़ी पंडि़त ग्वालदत्त व्यास (खुंड़ा महाराज ) ने अभय इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि मंदिर की स्थापना 2007 में की गई थी। वर्ष में स्थापना दिवस, नवरात्रा सहित विशेष पर्व के मौके पर धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। गुरुवार को देवी माता बाला त्रिपुर सुन्दरी के 111 किलो खीर का भोग लगाया गया था।

…कभी पसरा था वीराना

आज जहां पर श्री राज राजेश्वरी बाला त्रिपुर सुन्दरी का भव्य मंदिर है, उस स्थान पर कभी वीरान जंगल हुआ करता था। पंडित ग्वाल दत्त के अनुसार श्रद्धालुओं की आस्था का फल है कि आज मंदिर परिसर में घने पेड़-पौधे लहरा रहे हैं। मंदिर परिसर में प्राचीन भैरव मंदिर आज भी आस्था का केन्द्र है। साथ ही यज्ञशाला है, जहां नवरात्रा में रोजाना हवन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!