Hometrendingरेलवे : अजमेर-रामेश्वरम हमसफर साप्ताहिक ट्रेन 18 दिसंबर से ...

रेलवे : अजमेर-रामेश्वरम हमसफर साप्ताहिक ट्रेन 18 दिसंबर से …

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयुपरAbhayindia.com रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-रामेश्वरम के बीच में १८ दिसंबर से साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन अजमेर से 18 दिसंबर से एवं रामेश्वरम से 21 दिसंबर से शुरू होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन संख्या 20973, अजमेर-रामेश्वरम् साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को अजमेर से रात 08:00 बजे रवाना होकर सोमवार को रात ०९:00 बजे रामेश्वरम् पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20974, रामेश्वरम्-अजमेर साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार को 10:30 बजे रामेश्वरम् से रवाना होकर गुरूवार को 11:05 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में भीलवाडा, चित्तोडगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम फतेहबाद चन्द्रावतीगंज, लक्ष्मीबाई नगर, देवास जं., मकसी जं., भोपाल, ईटारसी, बैतुल नागपुर, चन्द्रपुर, बल्लारशाह, बारंगल ,विजयवाड़ा जं., नैल्लोर, गुडुर जं. , चैन्नई एग्मोर , चैंगलपट्टू जं., विल्लुुपुरम् जं. , अलुवा , त्रिचुरापल्ली जं. व मनमाधुरी जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular