Friday, May 17, 2024
Hometrendingभारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई गाड़ियां हुई रद्द, मार्ग...

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई गाड़ियां हुई रद्द, मार्ग भी बदले

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर रेलवे के विभिन्न रेल खंडों पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार यातायात प्रभावित होने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित विभिन्‍न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं…

1. गाड़ी संख्या 19223 अहमदाबाद – जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 12.07.2023 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर – लुधियाना – जालंधर कैंट – पठानकोट से होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 19224 जम्मू तवी – अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 13.07.2023 को जम्मू तवी से
प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पठानकोट – जालंधर कैंट – लुधियाना – फिरोजपुर से होकर संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 19225 जोधपुर – जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 12.07.2023 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर – लुधियाना – जालंधर सिटी – अमृतसर- पठानकोट से होकर संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी – जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.07. 2023 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पठानकोट – अमृतसर – जालंधर सिटी – लुधियाना – फिरोजपुर से होकर संचालित होगी।

रद्द रेल सेवाएं…

1. गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर- ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 12 .07. 2023 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह अंबाला तक ही जाएगी।

2. गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश – बाड़मेर रेलसेवा जो दिनांक 13.07. 2023 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह अंबाला तक ही जाएगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं…

1. गाड़ी संख्या 14662 जम्मू तवी – बाड़मेर रेलसेवा से जो दिनांक 12.07.2023 को जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अंबाला – पानीपत -लुधियाना से होकर संचालित होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular