Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराहुल गांधी आ रहे हैं राजस्‍थान, यात्रा में होंगे शामिल, सभा करेंगे...

राहुल गांधी आ रहे हैं राजस्‍थान, यात्रा में होंगे शामिल, सभा करेंगे संबोधित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 मई को राजस्थान आ सकते हैं। उनके कोटपूतली में आजादी की पैदल गौरव यात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के आने को लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस कांग्रेस की ओर से आजादी की गौरव पैदल यात्रा 6 अप्रेल को गुजरात के साबरमती से शुरू हुई और 16 अप्रेल को राजस्थान में प्रवेश हुई।

कांग्रेस की आजादी गौरव पैदल यात्रा उदयपुर होते हुए अन्य जिलों में पहुंच रही है। 9 मई को राजधानी जयपुर में यह गौरव यात्रा प्रवेश करेगी। इसी कड़ी में कोटपूतली में कांग्रेस बड़ी सभा आयोजित करने जा रही है। राहुल गांधी इस सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जयपुर में गांधी सर्किल से जवाहरलाल नेहरू स्टेच्यू तक रोड शो होगा। इससे पहले दूदू में 9 मई को बड़ी सभा होने जा रही है। वहीं, शाहपुरा में भी दो बड़ी सभाओं का आयोजन होगा। जयपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!