Saturday, April 25, 2026
Homeम्हारो बीकानेरपुष्करणा महिला मंडल की अनूठी पहल

पुष्करणा महिला मंडल की अनूठी पहल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर पुष्करणा महिला मंडल की ओर से अनूठी पहल की गई है। महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के स्लोगन के प्रचार-प्रसार के लिए उसे पतंगों पर उकेर दिया है। शहर में इन दिनों पतंगबाजी का बुखार शौकीनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खासतौर से किशोर आयु के बच्चों में। इस स्लोगन के माध्यम से आमजन में अभियान का संदेश जा सकेगा।

इसके मद्देनजर महिला मंडल की ओर से ब्रह्म बगीचे में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के स्लोगन के साथ बच्चों को पतंग वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना थानवी ने सभी बच्चों को पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा उपयोग में नहीं लेने की नसीहत देते हुए इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराया। अध्यक्ष थानवी ने यह भी कहा कि चाइनीज मांझा पर चूंकि प्रशासन ने भी रोक लगा दी है, इसलिए हमें ऐसे मांझे का उपयोग नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला मंडल की विजयलक्ष्मी व्यास ने सभी बच्चों को नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अक्षय तृतीया धूमधाम मनाने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडल की सेनुका हर्ष, सुमन ओझा, वंदना पुरोहित, शारदा, कृष्णा व्यास, पूजा जोशी सहित पुष्करणा महिला समाज से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!