Friday, May 17, 2024
Hometrendingपुष्करणा हेल्पिंग हैंड ने श्रीहर्ष, टीडी पुरोहित और गोपाल व्यास को अर्पित...

पुष्करणा हेल्पिंग हैंड ने श्रीहर्ष, टीडी पुरोहित और गोपाल व्यास को अर्पित की श्रद्धांजलि

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com पुष्करणा हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से रविवार को वरिष्ठ साहित्यकार श्रीहर्ष, राजस्थान पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी तुलसीदास पुरोहित और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल दास व्यास ‘बीकानेरी’ की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

ब्रह्म बगीचा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा लाल हर्ष, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, शिव कुमार पुरोहित, नारायण दास रंगा, महेंद्र जोशी, दिनेश चूरा, शिव कुमार पुरोहित, विकास व्यास, संजय जनागल, गोपाल व्यास, महेंद्र जोशी, मनोज व्यास, अनिल जोशी सहित अनेक लोगों ने तीनों विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि श्री हर्ष प्रगतिशील विचारों के कवि थे। उनकी रचनाओं ने जन-जन में चेतना जगाई। तुलसीदास पुरोहित ने पुलिस सेवा को नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने सदैव युवाओं को पुलिस सेवा में आने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया। गोपाल व्यास ने राजनैतिक क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। वक्ताओं ने तीनों दिवंगत विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा किया। अंत में दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular