Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबीकानेर में बहुचर्चित मोनालिसा मर्डर केस : प्रॉपर्टी, प्‍यार और झूठी शादी...

बीकानेर में बहुचर्चित मोनालिसा मर्डर केस : प्रॉपर्टी, प्‍यार और झूठी शादी की कहानी का किरदार गिरफ्त में

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बहुचर्चित मोनालिसा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अब आरोपी के सहयोगियों की तलाश है।

एएसपी अमित कुमार बुडानिया ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मर्डर की यह वारदात करीब दो वर्ष पहले घटित हुई। लेकिन, इसकी रिपोर्ट मृतका के पिता स्वपन चौधरी ने इस वर्ष 21 नवम्बर को पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा था कि भवानीसिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से मेरी जमीन हड़पने के लिये मेरी बेटी मोनालिसा को प्यार के जाल में फंसा कर झूठी शादी की और उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में अनुसंधान स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ने की। अनुसंधान के दौरान इस घटना से संबंधित सभी लोगों के तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिये सभी की सीडीआर मय लोकेशन प्राप्त की, जिसमें अनुसंधान से यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि भवानीसिंह मृतका मोनालिसा के साथ मृत्यु के समय ओमेक्स सिटी जयपुर में किराये के मकान में रहता था। अनुसंधान के बाद भी जब आरोप की स्पष्टता व समुचित तकनीकी साक्ष्य व गवाहान के बयानों में सुसंगतता नहीं पाई गई तो घटना की स्पष्टता के लिये रूना चौधरी व भवानीसिंह के 164 सीआरपीसी के बयान करवाये गये। दोनों ने ही अपने बयानों में मोनालिसा की मृत्यु की तारीख के संबंध व मृत्यु के कारणों व घटना के संदर्भ में अलगअलग बयान दिए। जिससे भवानी सिंह का मोनालिसा की मृत्यु के बाद कृत्य संदिग्ध लगा। भवानीसिंह ने मोना के फिसलकर बेहोश होने की झूठी कहानी बनाई और अपने दोस्त को फोन करके बुलाता है और फिर अस्पताल लेकर जाना बताता है। अस्पताल के रिकॉर्ड से भी ज्ञात हुआ कि मोनालिसा को अस्पताल लेकर नही जाया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!