Sunday, May 19, 2024
Homeबीकानेरपुष्करणा समाज : गौरव सम्मान समारोह 11 को, निबंध प्रतियोगिता 5 को

पुष्करणा समाज : गौरव सम्मान समारोह 11 को, निबंध प्रतियोगिता 5 को

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com अखिल भारतीय पुष्करणा नवयुवक संघ की तरफ  से अगले महीने 11 व 12 जनवरी को बीकानेर में आयोजित होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह परिचर्चा व पुष्करणा गौरव सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन रत्ताणी व्यासों की बगेची में किया गया।

आयोजन समिति के संयोजक श्याम पुरोहित ने बताया कि इस पोस्टर का विमोचन समाजसेवी मक्खन लाल व्यास, अमरचंद व्यास, श्रीलाल व्यास, राजकुमार किराडू, नवरतन व्यास, भरत पुरोहित, राजेंद्र पुरोहित, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, विष्णुदत्त पुरोहित, रमेश व्यास, स्नेहप्रकाश, विजय कुमार पुरोहित द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। पुरोहित ने बताया कि 5 जनवरी को पुष्करणा ब्राह्मण समाज एक परिचय निबंध प्रतियोगिता, 11 जनवरी को 2 से 4 बजे मेहन्दी व रंगोली प्रतियोगिता के बाद 4 बजे से अखिल भारतीय पुष्करणा ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।

जब पारा माइनस की ओर चलता है तो बीकानेर में ये कारोबार हो जाता है प्‍लस…

12 जनवरी को सुबह 11 बजे पुष्करणा गौरव सम्मान समारोह है जिसमें पुष्करणा समाज के शिक्षा, कला, साहित्य, खेलकूद व समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वालों को सम्मानित करेंगे जिसमें समाज के सभी लोगों को इस आयोजन में शामिल होने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर समाजसेवी मक्खन लाल व्यास ने कहा अखिल भारतीय पुष्करणा नवयुवक संघ की तरफ  से होने वाले इस आयोजन के लिए संस्था व इस आयोजन मं राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से आने वाले पुष्करणा समाज के लोगों का बहुत-बहुत आभार है।

बीकानेर : घर से निकली दो कॉलेज छात्राएं चंडीगढ़ में मिली, मां के साथ निकली लड़की…

श्रीलाल व्यास ने कहा सामूहिक विवाह परिचर्चा करना संस्था का बहुत ही सराहनीय कार्य है ऐसे आयोजनों से समाज में सामूहिक विवाह करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए जिससे कम खर्च में लडकी की शादी होती है व अनावश्यक खर्चों में बचत होती है। नवरतन व्यास ने कहा कि सामूहिक विवाह परिचर्चा मं समाज के लोगों को निर्णय लेना चाहिए कि हम सबको अपने बच्चों की शादियां ओलम्पिक सावे में कम से कम खर्च में करना चाहिए। राजेन्द्र पुरोहित ने कहा कि हम सभी संस्था के आभारी है कि समाज में सामूहिक विवाह की जागरूकता लाने के लिए 11 जनवरी को आयोजित परिचर्चा से समाज के हर वर्ग को लाभ लेना चाहि।

बीकानेर : पंचायत चुनाव में नशे के इस सामान से लुभाने की जुगत, माल हो रहा स्‍टॉक…!

आयोजन समिति के अमरचंद व्यास, विष्णु दत्त पुरोहित, स्नेह प्रकाश व्यास, विजय कुमार पुरोहित ने आयोजन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। संयोजक श्याम पुरोहित ने यह भी बताया कि इस आयोजन में राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र से पुष्करणा समाज के लोग शामिल होंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular