Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में ‘‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार‘‘ अभियान, एक दिन में 163...

राजस्‍थान में ‘‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार‘‘ अभियान, एक दिन में 163 कार्रवाई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने तथा मिलावट के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सोच के साथ शुरू किए गए ‘‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार‘‘ अभियान के तहत खाद्य एवं सुरक्षा आयुक्तालय की टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण शिव प्रसाद नकाते ने बताया कि 15 फरवरी को प्रदेशभर में एनफोर्समेंट की 81 एवं सर्विलेंस की 82 कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि टीमों ने प्रदेशभर में 1645 किलो खाद्य सामग्री जब्त की और 3570 किलो अशुद्ध सामग्री नष्ट की गई। इसी प्रकार मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से 523 नमूनों की जांच की गई। फूड सेफ्टी टेªनिंग एण्ड सर्टिफिकेशन के लिए 4 कैम्प आयोजित किए गए तथा खाद्य अनुज्ञा पत्र के लिए 7 रजिस्‍ट्रेशन कैम्प लगाए गए।

आपको बता दें कि आमजन को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रदेशभर में 15 फरवरी, 2024 से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के माध्यम से ‘‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’’ जैसे महत्वपूर्ण अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत मिलावटखोरों पर सख्ती से शिकंजा कसा जा रहा है। खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग, सर्विलेंस, जब्ती और अशुद्ध खाद्य पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। राज्य के खाद्य कारोबारियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के निर्माण भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय से संबंधित जानकारी एवं प्रमाणीकरण के लिए शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

अभियान में अधिक जोखिम वाले खाद्य पदार्थों का प्रमाणीकरण करने के साथ ही निर्माता फर्मों की ऑडिट भी की जा रही है। अभियान के दौरान मोबाइल लैब के माध्यम से मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच और फूड लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं। साथ ही ईट राइट स्कूल, ईट राइट कैम्पस, ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप, ईट राइट स्टेशन, ईट राइट क्लीन स्ट्रीट, ईट राइट वेजिटेबल मार्केट का प्रमाणीकरण किया जा रहा है। आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों तथा श्रीअन्न (मोटा अनाज) की उपयोगिता के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!