Hometrendingगोचर बचाओ को लेकर बीकानेर में धरना प्रदर्शन आज

गोचर बचाओ को लेकर बीकानेर में धरना प्रदर्शन आज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गोचर ओरण बचाओ को लेकर आज बीकानेर में धरने का आयोजन किया जा रहा है।गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान (बीकानेर जिला इकाई) की ओर से बताया गया है कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा बीकानेर क्षेत्र की शरह नथाणिया, भीनासर, गंगाशहर, उदयरामसर सहित 188 गाँवों की गोचर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके विरोध में 19 सितबर को प्रात: 11 बजे, जिला कलेक्‍टर कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस धरने में संत महापुरुषों का सान्निध्य रहेगा और व्यापक जनभागीदारी होगी। आंदोलन के संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि यह विशाल धरना प्रदर्शन अब पूरे बीकानेर की जनभावना बन चुका है और सभी नागरिक एकजुट होकर इसके सहभागी बनेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular