Hometrendingमुख्‍य न्यायाधीश गवई 20 सितम्‍बर को आएंगे बीकानेर, सेमिनार में होंगे शामिल

मुख्‍य न्यायाधीश गवई 20 सितम्‍बर को आएंगे बीकानेर, सेमिनार में होंगे शामिल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के निर्माण में योगदान को लेकर आयोजित होने वाले एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 20 सितम्‍बर को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और बार एसोसिएशन बीकानेर के बैनर तले आयोजित होने वाले इस सेमिनार के मुख्‍य अतिथि उच्चतम न्यायालय के मुख्‍य न्यायाधीश बी. आर. गवई होंगे। वहींं, विशेष अतिथि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता एवं विजय बिश्नोई होंगे।

यह सेमिनार भारत के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में राजस्थान हाइकोर्ट के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि यह सेमिनार शनिवार को 3.30 बजे से शुरू होगा। जिसमें बार एसोसिएशन बीकानेर के पदाधिकारी, समस्त अधिवक्ता, न्यायिक विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साथ लॉ स्टूडेंट, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सेमिनार को मुख्‍य रूप से भारत के मुख्‍य न्यायाधीश बी. आर. गवई द्वारा संबोधित किया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular