Monday, May 13, 2024
Hometrendingशिक्षा: होनहार छात्राओं को मिला सम्मान, गार्गी व प्रियदर्शिनी पुरस्कार से नवाजा,...

शिक्षा: होनहार छात्राओं को मिला सम्मान, गार्गी व प्रियदर्शिनी पुरस्कार से नवाजा, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com कक्षा दसवीं और 12वीं में जिले में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाली बालिकाओं को राज्य सरकार पुरस्कार से सम्मानित करती है, इसी कड़ी में आज जिले  की 26 स्कूलों में पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

https://youtu.be/0pjvU8lqpZg

Preview YouTube video Bikaner : होनहार छात्राओं को मिला सम्मान

जिले की 26 स्कूलों में 2024 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं 3032 बालिकाओं को बालिका पुरस्कर प्रदान किया गया।

इनको प्रियदर्शिनी पुरस्कार…

 

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में पुरस्कृत बालिकाएं एवं शिक्षा अधिकारी।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भूपसिंह तिवाड़ी के अनुसार इसमें कक्षा दसवीं की 10 छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार प्रमाण पत्र बालिका शिक्षा फाउण्डेशन जयपुर के सौजन्य से प्रदान किया गया।

वहीं 32 छात्राओं को कक्षा 12वीं में अपनी श्रेणी में जिले में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दयाशंकर अड़ावतिया ने छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

छात्राओं के खाते में नकद पुरस्कार…

अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी के अनुसार बालिका शिक्षा फाउण्डेशन जयपुर की ओर से इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार स्वरूप कक्षा 12 वीं की छात्राओं को एक-एक लाख रुपए और दसवीं की छात्राओं को 75-75 हजार रुपए खाते में जमा किए जाएंगे। गार्गी पुरस्कार के तौर पर प्रत्येक छात्रा के खाते में तीन-तीन हजार रुपए और बालिका पुरस्कार स्वरूप में 5 हजार रुपए प्रति छात्राओं के खाते में जमा कराए जाएंगे।

यहां पर 243 गार्गी…

 

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक बारहगुवाड़ विद्यालय में प्रमाप पत्र प्रदान करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़ में जिला स्तरीय गार्गी पुरस्कार और बसंत पंचमी उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में से 243 छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रशासन सुनील कुमार बोड़ा ने बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे और नए विकसित क्षेत्रों में भी अपना करियर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से सरकारी विद्यालयों में बालिका नामांकन बढ़ा है। उन्होंने छात्राओं को मिलने वाली विभिन्न सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं से भी छात्राओं को अवगत करवाया।

सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार व्यास ने स्त्री शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्या मधु पुरोहित ने पुरस्कृत छात्राओं को आशीर्वाद दिया और अभिभावकों को बालिकाओं के अध्ययन को निरंतर रखने की प्रेरणा दी। संचालन विद्यालय के व्याख्याता डॉ. विष्णु दत्त जोशी ने किया। इस मौके पर आशीष सांखला, वीना भनोत, गुलाब भारद्वाज, राजीव पुरोहित, निधि गुप्ता, राकेश अरोड़ा, भरताराम सिधु, विपिन गहलोत, स्वरूप मोदी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular