Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदलाल हर्ष की याद में कार्यक्रम आयोजित

शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदलाल हर्ष की याद में कार्यक्रम आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्थानीय परफेक्ट चेस एकेडमी में स्वर्गीय नंदलाल हर्ष शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शतरंज के अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त अनिल बोड़ा ने एक साथ 14 खिलाड़ियों से मैच खेलते हुए सभी को हराया। कार्यक्रम में आशीष चौपड़ा, एसएल हर्ष, बुलाकी हर्ष, मोहन मारु, कपिल पंवार, राघव आचार्य सहित शतरंज से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जिला सचिव अनिल बोड़ा ने नंदलाल हर्ष के खेल और समाज के योगदान में विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, बीडी हर्ष ने उनको एक रोल मॉड्यूल बताया। श्रद्धांजलि के बाद एक साथ 14 खिलाड़ियों से खेलते हुए अनिल बोड़ा ने सभी को आसानी से हराया। लेकिन सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी उत्साहवर्धन के लिए जिला सचिव की तरफ से दी गई। नंदलाल हर्ष अच्छे खिलाड़ी के साथ राज्य शतरंज के कोषाध्यक्ष और चुनाव संबंधित कार्य करवाने में सरकार का प्रमुख अंग रहे हे और भी कई सामाजिक कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!