Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में योग भवन का लोकार्पण 20 को

बीकानेर में योग भवन का लोकार्पण 20 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंन्द्र के आजीवन संरक्षक रहे स्वर्गीय वैद्य महावीर प्रसाद शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सांसद कोटे से निर्मित “योग भवन लोकार्पण” समारोह 20 जून को प्रातः 10:30 बजे रखा गया है। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा समिति के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि योग भवन के उदघाटन अवसर पर अध्यक्षता शिवबाडी मंहत स्वामी विमर्शानंद गिरी तथा मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत रहेंगें।साथ ही स्वागताध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य होंगे।

केन्द्र की योगाचार्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने बताया कि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से केन्द्र में झारखंड के राज्य सभा सांसद महेश पोदार एवं राजस्थान राज्य सभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा ने अपने-अपने कोटे से 25+10=35 लाख रूपये की लागत से योग भवन बनवाकर तैयार करवाया है जो बीकानेरवासियों के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक बडी सौगात मिलने जा रही है। जिसका शुभ मुहूर्त 20 जून को है जिसमें सभी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रेमियों को शामिल होने का आह्वान किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!