






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 13 समस्याओं में से 05 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 08 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।
बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 02 तकनीकी और 11 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं। बिल सही करने, स्ट्रीट लाइट टाइमर, मीटर बदलने, सोलर और वॉल्टेज सम्बन्धी समस्याएं दर्ज हुईं। बिल सम्बन्धी 05 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य 08 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 30 अगस्त शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।


