Hometrendingप्रशिक्षु आईआरएस अशोक सोनी ने संभाला जयपुर सहायक आयकर आयुक्त का जिम्मा

प्रशिक्षु आईआरएस अशोक सोनी ने संभाला जयपुर सहायक आयकर आयुक्त का जिम्मा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com प्रशिक्षु आईआरएस अशोक सोनी ने सोमवार को जयपुर में सहायक आयकर आयुक्त का जिम्मा संभाला। बीकानेर में सामाजिक संगठन सेवा परमों संस्थान से जुड़े आईआरएस अशोक सोनी के सहायक आयकर आयुक्त होने पर संस्थान के प्रतिनिधियों और सेवादारों ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी। उनका अभिनंदन करने वालों में द्वारका प्रसाद सोनी, सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड़वोकेट महेंद्र सोनी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी समेत स्वगर्णकार समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

संस्थान प्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा समाज के युवाओं की प्रशासनिक सेवाओं में सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती है। वहीं, सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा है। समारोह एवं सेवा कार्य के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अशोक सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में शिक्षा, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। वहीं, संस्थान के श्रवण कूकरा, राजेश सोनी, शिव कुमार जोड़ा, प्यारेलाल ने आईआरएस अशोक सोनी को शुभकामनाएं दी है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular