Saturday, April 25, 2026
Homeखेलबीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी को स्टेट टेबल टेनिस में गोल्ड

बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी को स्टेट टेबल टेनिस में गोल्ड

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी ने स्टेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रियांश ने अंडर 17 एवं अंडर 19 बालक के दोहरे मुकाबले में जयपुर के अभिर लीला को 4-1 से तथा शिवम को 4-1 से हरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी प्रकार बीकानेर की अंजलि धतरवाल ने अंडर 15 एवं अंडर 17 बालिका एवं महिला एकल वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। प्रियंका मिश्रा ने भी अंडर बालिका में कांस्य पदक हासिल किया।

बीकानेर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव भंवर सिंह कांधल ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में आयोजित मुकाबलों में सुमन पारीक द्वारा विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!