Hometrendingराहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका की फैमिली, पायलट...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका की फैमिली, पायलट के समर्थन में लगे नारे…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सवाई माधोपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्‍साह देखा गया। इस दौरान यात्रा में प्रियंका वाड्रा की फैमिली भी शामिल हुई। यात्रा के दौरान कालबेलिया कलाकारों के साथ राहुल व वाड्रा ने डांस भी किया। स्थानीय महिला नेताओं के साथ प्रियंका और उनकी बेटी मिराया बातें कर रही थी। प्रियंका को लेकर महिलाओं में काफी क्रेज देखा गया।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया। वहीं, यात्रा में सचिन पायलट के समर्थक उनके कटआउट लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान पायलट के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

इस बीच, राजस्‍थान में गहलोत और पायलट के बीच चल रही खींचतान को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का अहम बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट में कोई लड़ाई नहीं है। आगे भी दोनों के बीच ऐसी ही सुलह जारी रहेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular